

नर्मदापुरम / आज ग्राम पंचायत ढाबाकलां के नेता मुकेश सिंह चौहान के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सरपंच संघ के अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद केसला को ज्ञापन सौंपा। ग्राम ढाबाकलां निवासी नेता मुकेश सिंह चौहान के द्वारा आदिवासी महिला सरपंच फुलंती इवने को पंचायत कार्यों में पैसों की मांग करता है और जब आदिवासी महिला सरपंच ने पैसे नहीं दिए तो दबंग नेता मुकेश सिंह चौहान ने कई बार आदिवासी महिला सरपंच के खिलाफ कई बार झूठी 181 एवं झूठी शिकायत करवाई और वॉट्सएप ग्रुप बनाकर सरपंच की छवि को धूमिल करने के लिए भ्रामक और झूठी जानकारी साझा करता रहता है। इन कृत्यों से नाराज होकर ढाबाकलां सरपंच ने सरपंच संघ के साथियों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद केसला को ज्ञापन सौंपकर नेता मुकेश सिंह चौहान पर कार्यवाही की मांग किया। इस दौरान संघ कोर कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे, सरपंच संघ के उपाध्यक्ष उमेश मरकाम तिखड़, सुनील काजले सहेली, कलाबाई कुमरे जमानी, लक्ष्मीबाई पीपलढाना, हेमराज उईके मोरपानी, अमरनाथ कलमे भरगदा, धुर्वे तवानगर, शुभम् कलम चांदोन, जितेंद्र इवने, विकास सेलुकर, तारा यादव उपसरपंच दांडीवाड़ा उपस्थित रहे ।

