




नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 17 सितम्बर 2025 से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सिकल सेल एनीमिया पर जागरूकता रैली एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रैली का शुभारंभ चेयरमैन अरुण शर्मा तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आनंद पाठक ने डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर की उपस्थिति में किया गया l
रैली के माध्यम से आम नागरिकों को सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद पाठक, डॉ. श्रवण मालवीय ने बताया कि समय पर पहचान और नियमित जांच से इस रोग पर नियंत्रण संभव है। चेयरमैन अरुण शर्मा ने कहा कि समाज में जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आनंद पाठक ने युवाओं और नस एवं सीसी के छात्र-छात्राओं नर्सिंग स्टाफ आशा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित समाजसेवियोंसे अपील की कि वे इस अभियान को घर-घर तक पहुँचाएँ ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर रैली में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के रूप में रेड क्रॉस के सचिव डॉक्टर हर्षल काबरे, डॉक्टर महेश्वरी, मुकेश श्रीवास्तव, नीरजा फौजदार गौरव सेठ, उदित द्विवेदी, डी.एस. डांगी, विपिन जैन , अनिल अग्रवाल, डा. बसंत जोशी, अंजना स्वर्णकार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर सुधीर विजयवर्गीय, डॉक्टर रविंद्र गंगराड़े लायंस क्लब एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं समाजसेवी नस एवं सीसी के कैडेट्स आशा कार्यकर्ता डॉक्टर प्रिंस जैन प्रचार प्रसार पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज, डॉक्टर संजय भार्गव प्राचार्य महाविद्यालय रवि शंकर मिश्रा, लेलेंद्र चौधरी,राजेश यादव, लक्ष्मी नारायण चौहान, गुलाब यादव, प्रेम असवार, दीपक अहिरवार, रवि सहित विभिन्न समाजसेवी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला रेड क्रॉस समिति नर्मदापुरम द्वारा संदेश दिया कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज का आधार है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

