

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा द्वारा जिला नर्मदापुरम में अवैध शराब विक्रय के संबंध में निरंतर प्राप्त हो रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपेक्ष्य में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 22/09/2025 को थाना इटारसी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी स्कूटी क्रमांक MP05ZA9107 पर अवैध शराब लेकर यार्ड रोड, 12 बंगला क्षेत्र की ओर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना इटारसी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पर्वत वैशकर पिता अजमेर सिंह वैशकर जाति कुचबंदिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला इटारसी को रोककर स्कूटी की तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस ने कुल 59.400 लीटर देशी प्लेन मदिरा, कीमती लगभग 23,100 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त की गई स्कूटी क्रमांक MP05ZA9107 कीमत लगभग 1,00,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 700/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी पर्वत वैशकर पिता अजमेर सिंह वैशकर एक आदतन अपराधी है, जिस पर गाली-गलौज, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं जुआ, सट्टा के कुल 05 अपराध पंजीबद्ध हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, प्र.आर. उपेन्द्र दुबे, आर. राजेन्द्र, आर. महेन्द्र, आर. अंकित एवं आर. राजकुमार की सक्रिय भूमिका रही।

