

नर्मदापुरम /मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी सुखदेव पासे की सहमति से जिला कांग्रेस के पूर्व में बनाए गए सभी पदाधिकारियो की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की गई हैं । जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी का गठन शीघ्र 5 अक्टूबर तक कर लिया जाएगा। जिले में सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन में मौका। पीसीसी द्वारा मनोनीत जिला संगठक एवं उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव पीसीसी मिडिया विभाग द्वारा मनोनीत जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार अपने पद पर यथावत कार्य देखेंगे।

