

नर्मदापुरम / इंडस्ट्रियल एरिया में एक पेवर ब्लाक बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक पर गंदगी फैलाने पर नपा द्वारा 10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। स्वच्छता निरीक्षण अनुराग तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को इंडस्ट्रीयल ऐरिया में गंदगी फैलाने पर पेवर ब्लाक बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक रमेश साहू पर नगरपालिका द्वारा 10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। स्वच्छता निरीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि निरीक्षण दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठान के सामने कचरे (सीमेंट की ईट, रेत, पेवर ब्लॉक आदि) का ढेर लगाया जाता है। ठोस अपशिष्ट नियम 2016 के नियम 4 तहत आपकी फेक्टरी के कचरे का निष्पादन स्वयं को ही करना है। फेक्टरी का कचरा एवं समान रोड पर डाला जा रहा। अतिक्रमण कर रखा है जिससे रोड पर आने जाने वाले राहगीर को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं जाम की स्थिति उत्पन्न होती है ओर रोड की सफाई भी नहीं हो पा रही है। नोटिस दिया कि इंडस्ट्रीज क्षेत्र में गंदगी फैलाने के हेतु अर्थदंड 10,000/- कार्यालय में तीन दिवस के अंदर जमा करें अन्यथा की स्थिति में प्राप्त साक्ष्य एवं पंचनामा के आधार पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण न्यायालय भेजा जाएगा जिसकी समस्त जवाब देही आप स्वयं की रहेगी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

