

नर्मदापुरम / पितृमोक्ष अमावस्या के पुण्य अवसर पर रविवार, 21 सितम्बर 2025 को ग्राम रानी पिपरिया में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई। तवा बांध की दांयी तट नहर के किनारे करन सिंह कुशवाहा एवं श्रीमती सरजू जीजीबाई के खेत परिसर में पीपल, बरगद, नीम और बेल जैसे जीवनदायी पौधों का सामूहिक रोपण किया गया।
इस अविरल पौधरोपण अभियान का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं था, बल्कि मिट्टी कटाव व क्षरण की रोकथाम करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध ऑक्सीजन का सतत स्रोत उपलब्ध कराना था। इस पुनीत कार्य में समाजसेवा और लोककल्याण की जीवंत मिसाल बने जननायक ठाकुर चंदन सिंह पूर्विया (नेताजी) की प्रेरक उपस्थिति रही। उनके साथ वरिष्ठ पंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता के. पी. सायलवार, जनसेवक फूलचंद चीचलवार तथा ग्राम की वयोवृद्ध महिला श्रीमती सरजू जीजीबाई कुशवाहा की गरिमामयी मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।
पौधरोपण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे पौधों की देखभाल करेंगे और इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर वातावरण हरियाली, श्रद्धा और समाजहित की भावना से सराबोर रहा। अभियानकर्ताओं का मानना है कि “वृक्ष ही सच्चे पितृऋण का प्रतिदान हैं, जो हमें जीवन, प्राणवायु और धरती की रक्षा का आश्वासन देते हैं।” ग्राम रानी पिपरिया में हुआ यह पौधरोपण कार्यक्रम न केवल एक धार्मिक-सांस्कृतिक कर्मकांड रहा, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण और जनकल्याण का आदर्श उदाहरण भी बना।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

