

नर्मदापुरम / दिनांक 21/09/2025 को साई दर्शन शॉपिंग माल के सामने आम रोड में वाहन क्र. एमपी-04जीबी-9952 में साउण्ड के बॉक्स रखकर तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। जो उक्त हनी डीजे के संचालक हर्ष पटेल पिता तरूण पटेल उम्र 24 साल निवासी विक्रम नगर वार्ड नं. 21 रसुलिया नर्मदापुरम एवं आपरेटर सचिन गौर पिता अशोक गौर उम्र 33 साल निवासी नई बस्ती शाहगंज जिला सीहोर के विरूद्ध इस्तगासा धारा 07, 11, 15 म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 एवं धारा 66/192 (ए), 198, 182ए (4), 179(1) एमव्ही एक्ट का कायम किया जाकर उक्त वाहन क्र. एमपी -04 जीबी-9952 एवं डीजे साउण्ड सिस्टम को विधिवत जप्त किया गया।

