नर्मदापुरम/नपाध्यक्ष, सीएमओ और पार्षदगणों ने किया सम्मानित
नर्मदापुरम्। स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित स्वच्छता स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर को स्वच्छता में थ्री स्टार रेकिंग मिलने पर आज नगरपालिका के स्वच्छता दूतों को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, नपा उपध्यक्ष अभय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव और पार्षदणों द्वारा सम्मानित किया गया।
स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी द्वारा बताया गया कि नगर को स्वच्छता में थ्री स्टार रेंकिंग मिलने पर नगरपालिका के वाहन चालक, स्वच्छता दूत, फायर दल, सुपरवाइजर को प्रमाण पत्र पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ने उनको शुभकामनाएं दी तथा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए तैयार रहने की बात कही।

