नर्मदापुरम/आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को सुरभि गौशाला बम्हनगांव खुर्द ग्राम पंचायत साकेत में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गो पूजन का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अध्यक्ष माननीय भूपेंद्र चौकसे जी द्वारा गोपूजन किया गया एवं गौ माता की आरती उतारी गई इसके पश्चात सभी अतिथियों द्वारा गौशाला में गौ सेवा की गई तथा गोवंश को चारा गुड खिलाया गया इसके पश्चात गौशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौ सेवकों का सम्मान अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया डॉक्टर शैलेंद्र नेमा द्वारा अध्यक्ष महोदय का शाल एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की । अध्यक्ष महोदय द्वारा गौशाला में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई तथा उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा गौशाला को एक आदर्श गौशाला बनाने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय द्वारा अधिक से अधिक भूसा एवं दाना दान करने की अपील भी की गई इस अवसर पर पंडित सोमनाथ शर्मा जी द्वारा विधि विधान से गो पूजा का कार्य संपन्न कराया गया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत साकेत के सरपंच श्री घनश्याम पटेल विधायक प्रतिनिधि गोविंद प्रसाद श्री कुलदीप पटेल डॉक्टर शिल्पा चौधरी टीएम पटेल सुनील साहू धर्मेंद्र सुराजिया सीएम बड़ोदिया सचिव श्री रामाधार मालवीय एवं सहायक सचिव सहित गौ सेवक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजेंद्र शर्मा द्वारा किया गया ।

