हरदा ख़बर
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जिले में अनुज अरोरा, प्रधान आयकर आयुक्त 1, भोपाल , के निर्देशन में एव शशिकांत कुशवाहा, अपर आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र-1, भोपाल के मार्गदर्शन में आयकर कार्यालय हरदा (म.प्र.) द्वारा निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन आयकर अधिकारी-1 हरदा, मनोज सोनवंशी के मुख्य आतिथ्य में डॉ. बी.आर अम्बेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा (म.प्र.) में किया गया। जिसमें डॉ. बी.आर अम्बेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा (म.प्र.) एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा (म.प्र.) के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आयकर कार्यालय हरदा के अमन श्रीवास्तव(आयकर निरीक्षक), जितेंद्र पाराशर( कार्यालय अधीक्षक), रोहित नीमिया (कर सहायक), कृष्ण पाल सिंह (आशुलिपिक) एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह -2025* के विषय *”सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी पर आयकर अधिकारी मनोज सोनवंशी द्वारा विस्तार से चर्चा की गई एवं जागरूकता शपथ (सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा) भी दिलाई गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्राचार्य श्रीमती मंजुलता खरे ने जागरूकता अभियान को लेके अपने विचार साझा किए।आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में दीपिका विश्वकर्मा (उत्कृष्ट विद्यालय) ने प्रथम स्थान, संकेत इंगले (उत्कृष्ट विद्यालय) ने द्वितीय स्थान एवं साल्या खान ( कन्या विद्यालय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं नारा लेखन प्रतियोगिता में साल्या खान (कन्या विद्यालय) ने प्रथम,रेशमा (उत्कृष्ट विद्यालय) और अलसीफा खान (कन्या विद्यालय) ने द्वितीय एवं गरिमा (उत्कृष्ट विद्यालय)ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए
आयकर निरीक्षक अमन श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों एवं दोनो विद्यालय के प्राचार्यों और सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया ।
