डोलरिया थाने में शांति समिति की बैठक, त्योहारों में सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

गणेश विसर्जन के दौरान बिजली के तारों से सावधानी बरतने, डीजे व जुलूस में सुरक्षा का ध्यान रखने और गहरे पानी में जाने से बचने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग को भी त्योहारों के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि गांव-गांव जाकर गणेश पंडालों का निरीक्षण किया जाएगा और समितियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक समझाइश दी जाएगी।
