नर्मदापुरम / पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर एवं श्री मनोज कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त संगठन भोपाल के मार्गदर्शन में,भोपाल लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक – राजनारायण गुप्ता पिता पन्नालाल गुप्ता उम्र 68 वर्ष निवासी बाबई रोड कैंपियन स्कूल के पास नर्मदापुरम।
आरोपी- जयराम हेड़ाऊ अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा क़ृषि विभाग जिला नर्मदापुरम
घटना दिनांक-8-12-2025
ट्रैप राशि -40000 रु (चालीस हजार रु)
घटनास्थल- आरोपी का कार्यालय जिला नर्मदापुरम
आवेदक राजनारायण गुप्ता अपने भाई वीरेंद्र गुप्ता की विनायक खाद बीज भंडार नर्मदापुरम के संचालन का काम देखते हैं. उनकी दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसकी जाँच के नाम पर जयराम हेड़ाऊ उप संचालक क़ृषि नर्मदापुरम ने उनकी दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया था. आवेदक लाइसेंस की बहाली हेतु जयराम हेड़ाऊ से मिला तो उन्होंने आवेदक से ₹100000 रुपयों की रिश्वत की मांग की. जिस पर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर को शिकायत की। शिकायत सत्यापन उपरांत सही पाए जाने पर आज दिनांक 8/12/2025 को आरोपी उप संचालक क़ृषि जानराव हेड़ाऊ पिता श्री विष्णु हेड़ाऊ उम्र 51 वर्ष उपसंचालक क़ृषि नर्मदापुरम निवास एफ 3 सिविल लाइन नर्मदापुरम को अपने कार्यालय मे आवेदक से ₹40000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य- उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी
निरीक्षक रजनी तिवारी,
प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी,
प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल,
आरक्षक मुकेश परमार ,
आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह

