नर्मदापुरम जिले में एक जिला एक उत्पादन के तहत रेशम की अपार संभावना – प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह प्रभारी मंत्री ने जिला विकास सलाहकार समिति की प्रथम बैठक ली
नर्मदापुरमकन्हैयालाल वर्मा
/ प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहां की एक जिला एक उत्पादन के तहत जिले में पर्यटन को लिया गया है लेकिन नर्मदापुरम जिले में रेशम की भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं, उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीता सरन शर्मा के सुझाव पर एक जिला एक उत्पादन के तहत पर्यटन के साथ-साथ ही रेशम की भी संभावना तलाशने के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह रविवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की प्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने नवगठित समिति में शामिल विभिन्न क्षेत्रों के नामांकित सभी 20 सदस्यों का परिचय लिया और जिला विकास सलाहकार समिति के उद्देश्य एवं कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि समिति जिले की जनता जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हित धारकों की जरूरत और सुझाव के अनुसार जिले की दीर्घकालीन विकास की योजनाएं बनाएगी। जिले के परंपरागत कौशल को चिन्हित कर माननीय प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल के सिद्धांत के दृष्टिगत उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हुए जिले की समृद्धि का रोड मैप तैयार करेगी। इसके साथ ही जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अपने आवश्यक सुझाव भी समय-समय पर देगी। समिति जिले में स्थानीय प्रयासों से नवाचार की योजनाओं को मूर्त रूप देगी। रोजगार सृजन के अवसर एवं विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य के संबंध में सुझाव देगी। इसके साथ ही उद्योग, व्यापार, जल संरक्षण जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात कृषि खनिज और पर्यावरण के क्षेत्र में जिले की कार्य योजना बनाने हेतु अपने उपयोगी सुझाव देगी। प्रभारी मंत्री ने सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पिपरिया के विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, सिवनी मालवा के विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा पटेल, नगर पालिका नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, श्रीमती प्रीति शुक्ला, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा एस थोटा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, सहित समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
जिला विकास सलाहकार समिति के संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री है, समिति के उपाध्यक्ष प्रभारी मंत्री और अन्य सदस्य गण में सांसद एवं विधायक गण, नगर पालिका अध्यक्ष, समस्त जनपद पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष सदस्य रहेंगे इसके साथ ही उद्योग, व्यापार, समाज सेवा चिकित्सा, प्रगतिशील किसान, विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ऐसे 20 प्रतिनिधियों को समिति में सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है।
कलेक्टर ने बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे हैं नवाचार एवं अनुपम प्रयोग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग में प्राथमिक शाला के अनुपस्थित बच्चों को पुनः शाला तक पहुंचाने के लिए सिटी बजाओ अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति बढ़ी है। नील पखेरू अभियान भी प्रारंभ किया गया था। जिसमें पक्षियों के लिए सकोरों में पानी एवं दाने की व्यवस्था की गई थी। एक दीपावली शेयरिंग वाली अभियान भी प्रारंभ किया गया था, जिसमें गरीब बच्चों के साथ दीवाली मनाई गई थी। एक पंखा पितरों के नाम अभियान के तहत स्कूलों के लिए दानदाताओं से फर्नीचर प्राप्त किए गए थे। वर्तमान में मिशन परिवर्तन,100 अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिकारियों को स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, छात्रावास आवंटित किए गए हैं। संबंधित अधिकारी आवंटित स्थान पर जाकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दूर करते हैं और जन भागीदारी से कार्य भी कराते हैं।
बैठक में नामांकित सदस्यों ने बताया कि कई स्कूलों में इंटरनेट की आवश्यकता है, किसानों की सुविधा के लिए नगद में खाद बीज केंद्र विभिन्न ग्रामों में स्थापित किए जाएं। बैठक में सांसद गणों एवं विधायक गणों ने भी उपयोगी सुझाव दिए। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने निर्देश दिए की सड़क पर चलने वाले ओवरलोड डंपरों का परीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अवैध कॉलोनी को वैध बनाने के लिए शासन से उचित मार्गदर्शन लेने के निर्देश दिए तथा निर्देश दिए की जनप्रतिनिधियों एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर के साथ सम्मिलित रूप से बैठक कर इको सेंसिटिव जोन के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श कर लिया जाए। उन्होंने उन मैरिज गार्डन एवं विभिन्न स्थानों के संबंध में आवश्यक जानकारी रखने के निर्देश दिए जहां पर वाहन पार्किंग ना होने के कारण अनावश्यक रूप से सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
फोटो संलग्न/

