नर्मदापुरम/मिशन परिवर्तन के तहत जिला नोडल अधिकारियों द्वारा संस्थाओं का भ्रमण किया जा रहा है, सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत ने आज शनिवार को माखननगर ब्लॉक के पीएचसी बागरातवा, धांई, काकड़ी स्वास्थ्य केंद्रों और ग्राम चूरना में निर्माणाधीन भवन का सघन निरीक्षण किया, डॉ गेहलोत ने पीएचसी बागरातवा में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए स्टॉफ एवं आशा कार्यकर्ताओ को निर्देश दिए तथा बागरातवा के आस पास के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को यहां पर प्रसव कराने हेतु प्रेरित करने को कहा, धांई और काकड़ी के उप स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस का अवलोकन किया तथा एएनएम, सीएचओ और आशा से हितग्राहियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली एवं एक गर्भवती महिला से चर्चा कर क्या क्या जांच हुई, टीकाकरण इत्यादि की बात की, इन स्वास्थ्य संस्थाओं के निरीक्षण उपरांत सीएचसी माखननगर में मेडिकल ऑफिसर बीईई, सुपरवाइजर सहित अन्य मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की रिव्यू बैठक आयोजित की जिसमे उन्होंने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में जिन गर्भवती महिलाओं की समग्र आईडी अपडेट नहीं है या विवाह सर्टिफिकेट के कारण परेशानी हो रही है ऐसी हितग्राही की समग्र आईडी अपडेट के लिए सीईओ जनपद पंचायत और ग्राम रोजगार सहायक से समन्वय कर कार्य पूर्ण कराएं जिससे हितग्राही का समय पर भुगतान हो ओर वे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के लिए परेशान ना हों, सीएमएचओ ने प्रत्येक अधिकारी कर्मचारियों को सार्थक ऐप पर कर्तव्य स्थल से लॉगिन लॉगआउट होने के निर्देश दिए अन्यथा उल्लंघन कर्ताओं का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा, सभी सीएचओ और एएनएम को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक गर्भवती महिला का पंजीयन के समय से ही आवश्यक जांच एवं परीक्षण किया जाए तथा आयरन सुक्रोज की एंट्री अनमोल ऐप में सुनिश्चित करें, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पेंटावेलेंट प्रथम डोज कम लगे इस गैप को दूर करने हेतु बीईई को निर्देश दिए, सभी सुपरवाइजर को राष्ट्रीय कार्यक्रमों की लक्ष्य अनुसार उपलब्धि हासिल करने तथा सभी ऑनलाइन पोर्टल पर शत प्रतिशत एंट्री कराने के निर्देश दिए। एएसओ ओपी तुमराम, बीईई भीमसिंह यादव, लेखापाल प्रवीण पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान सभी कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थित मिले।

