नर्मदापुरम/पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल, नर्मदापुरम में पैरेंट्स डे का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उनके मार्गदर्शन से विद्यालय को आगामी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रेरणा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में समिति संचालक श्री अरुण शर्मा जी, श्रीमती हंसा व्यास, श्री भवानी शंकर शर्मा जी, श्री संतोष व्यास, श्री प्रशांत दुबे, श्री राजेश पटैरिया एवं श्री संजय गर्गव की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
— पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल, नर्मदापुरम

