नर्मदापुरम/ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के 91 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण, पेंशन एवं विभिन्न राजस्व प्रकरणों से जुड़े आवेदनों का कलेक्टर द्वारा समाधान किया गया।
कलेक्टर ने पूर्व में दर्ज जनसुनवाई आवेदनों की भी समीक्षा करते हुए अधिक लंबितता वाले विभागों को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित आवेदनों पर कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें तथा अद्यतन स्थिति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करें। जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, एडीएम श्री राजीव रंजन पांडे, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन, श्री बृजेंद्र रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदक को पात्रतानुसार लाभ उपलब्ध कराया जाए
जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत उन्द्राखेड़ी, तहसील नर्मदापुरम, निवासी राजीव चौरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदाय करने के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को शीघ्र सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।

