एम जी एम महाविद्यालय में विवेकानंद पर कार्यशाला आयोजित
स्वामी विवेकानंद, युग पुरुष एवं युवाओं के सर्वश्रेष्ठ आइकन- डा राकेश मेहता

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डा राकेश मेहता जी की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश गीता परिवार के अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी एवं सदस्य श्री चंद्र शेखर सोनी विशेष रूप से आमंत्रित थे। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित यह कार्यक्रम महाविद्यालय के रेड क्रास, एन एस एस एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्ग दर्शन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं स्वामी विवेकानंद जी को माल्यार्पण के साथ हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने अपने संबोधन भाषण में स्वामी विवेकानंद जी को युगपुरुष एवं युवाओं के आइकन कहते हुए उनके प्रेरणा से भरी संदेश, ” उठो, जागो और रुको मत जबतक मंजिल प्राप्त न हो जाए” को दोहराया। उन्होंने विवेकानंद जी के एक और कथन ” संघर्ष जितना अधिक, जीत उतना शानदार” को भी विद्यार्थियों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। मध्य प्रदेश गीता परिवार के अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी जी ने पी पी टी के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन वृतांत, उनकी आध्यात्मिक यात्रा, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक चिंतन को समझाया। उन्होंने विवेकानंद जी को राष्ट्र निर्माता एवं महायोगी कहते हुए भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना एवं एकता स्थापित करने में उनका योगदान को याद किया। गीता परिवार के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन वृतांत पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। गीता परिवार के तरफ से शैक्षणिक स्टाफ को गीता की प्रति भेंट की गई। आमंत्रित अतिथियों का विद्यार्थियों द्वारा पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया गया तथा प्राचार्य महोदय द्वारा श्री कैलाश सोनी जी को शाल पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्ग दर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ पवन कुमार अग्रवाल ने किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरविन्द कुमार, डा रश्मी तिवारी, डा ओ पी शर्मा, डा विनोद कृष्ण, डा सुसन मनोहर, डा एम वी कनकराज, एन एस एस प्रभारी डा आशुतोष मालवीय, एन सी सी प्रभारी श्रीमती श्रुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डा दिनेश कुमार के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित थे।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

