“स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “युवा दिवस “के उपलक्ष में सेवा सप्ताह कार्यक्रम”
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “युवा दिवस” के उपलक्ष में यूथ रेड क्रॉस, स्वामी विवेकानंदप्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में सेवा सप्ताह मनाया गया। जिसमें आज दिनांक 10-01- 26 दिन- शनिवार को प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता के मार्गदर्शन में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें अधिक मात्रा में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं उन्होंने युवाओं को “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत रुको” के संदेश से प्रेरित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ओपी शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- विद्यार्थियों को आत्मविश्वास जगाना होगा ।इस उपलक्ष में एन एस एस बालिका इकाई प्रभारी डॉ. एकता मालोनिया ,एनसीसी बालिका इकाई कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती श्रुति अग्रवाल, एनएसएस बालक इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशुतोष मालवीय, स्वामी विवेकानंद करियर प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ पवन अग्रवाल, डॉ अमित दीक्षित एवं डॉ राजेश हरियाल उपस्थित रहे ।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजेश्वरी दुबे, द्वितीय स्थान संजय चौरे ,तृतीय स्थान श्रंदेश मालवीय ने प्राप्त किया एवं मुस्कान अहिरवार ,अमीषा पटेल ,संध्या महोबिया ,गायत्री परते,साक्षी चौहान, भूमिका ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजेश्वरी दुबे एवं संजय चौरे, द्वितीय स्थान दुर्गा चौरे, तृतीय स्थान महक केवट, सांत्वना पुरस्कार साक्षी चौहान ,दीक्षा धुर्वे एवं अमीषा महतो ने प्राप्त किया
पत्रकार कुणाल पासवान
मो.7581988260

