*प्रज्ञान किड्स मालवीय गंज में हुआ भव्य “सुपर मॉम एंड सुपर किड्स” ओपन प्रतियोगिता का आयोजन*
प्रज्ञान किड्स स्कूल, मालवीय गंज में सुपर मॉम एंड सुपर किड्स ओपन कॉम्पिटिशन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस विशेष रंगारंग प्रतियोगिता में बच्चों और माताओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।यह प्रतियोगिता डांस, फैंसी ड्रेस, सॉन्ग, स्किट, स्टोरी टेलिंग, ड्रामा आदि विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की गई, जिसमें इटारसी एवं नर्मदापुरम क्षेत्र के 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने मंच पर आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कला कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।निर्णायकों द्वारा किए गए मूल्यांकन में प्रथम पुरस्कार दीप्ति शर्मा- अक्षरा शर्मा (छात्रा), द्वितीय पुरस्कार नेहा अग्रवाल -अन्वी अग्रवाल,(छात्रा) तथा तृतीय पुरस्कार पूजा भार्गव- माधव भार्गव (छात्र) ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों एवं माताओं का उत्साह और भी बढ़ा।कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती विमला चौधरी, श्रीमती अनिता राठौर, श्रीमती वंदना ओझा, श्रीमती पूनम तिवारी, श्री सुशील चौधरी, श्री ओ. पी. पटेल, प्रज्ञान की सहसंस्थापिका श्रीमती इंदिरा तिवारी एवं संचालक श्री दर्शन तिवारी श्रीमती रितु तिवारी उपस्थित रही।कायर्क्रम का संचालन विभा सराठे और स्वर्णलता छेनिया द्वारा किया गया। अतिथियों ने बच्चों और माताओं के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को पारिवारिक मूल्यों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं प्रेरणादायी आयोजनों के आयोजन की बात कही।

पत्रकार -कुणाल पासवान
Mob-7581988260

