नर्मदापुरम /अखिल भारतीय अग्रवाल युवक – युवती परिचय सम्मेलन बानापुरा सिवनी मालवा में संपन्न हुआ अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल कार्य क्रम के मुख्य अतिथि थे! कार्य क्रम की सफलता के लिए छोटे से गांव बानापुरा के अग्रवाल समाज बधाई के पात्र है सभी व्यवस्थायें बहुत अच्छी थी राष्ट्रीय मासिक पत्रिका अग्र सत्ता के प्रधान संपादक श्री ओमप्रकाश अग्रवाल जी की मेहनत के कारण कार्य क्रम सफल रहा ! अग्रवाल समाज के हजारों भाई बहनों एकत्रित हुए मंच से लगातार युवक युवतीयों के परिचय कराये गये अग्रवाल समाज की बच्चीयो ने भी मंच से परिचय दिया अग्रवाल समाज के बाहर से पधारे समाज सेवियो एवं सक्रिय कार्य कर्ताओं कासम्मान किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल जी ने कहा कि ऐसे कार्य क्रमों से समाज एकजुट होता है संबंध करने में धन एवं समय की बचत होती है अग्रवाल समाज अग्र रहा है और रहेगा सफल कार्य क्रम के लिए सभी का धन्यवाद दिया!

