नर्मदापुरम /मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राज्य कार्यालय भोपाल द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नई चेतना 4.0 जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान अंतर्गत एक साथ एक आवाज समानता के लिए हौसलों की उड़ान संदर्भ में आज बुधवार को मां नर्मदा के पावन तट पोस्ट ऑफिस घाट पर ग्रामीण क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने तिल गुड़ बैठक का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने तिल गुड़ के लड्डू खुशी-खुशी खाए और अपने स्वतंत्र विचार रखें उपस्थित सभी महिलाओं ने *हौसलों की पतंग उड़ाई* और अपनी अपनी पतंग पर विशेष संदेश लिखते हुए अपने अधूरे सपनों के बारे में लिखा जिन्हें वह पूरा करना चाहती हैं।
कार्यक्रम के दौरान हमारे देश की प्रथम महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्रीबाई फुले की प्रेरक कहानी के बारे में बताया कि आज से कई वर्ष पूर्व श्रीमती सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को एकत्रित करके समानता का संदेश देने के उद्देश्य से पुणे (महाराष्ट्र) में प्रथम तिल गुड़ सभा का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने तिल और गुड के महत्व के बारे में बताया जिस प्रकार गुड और तिल एक दूसरे से मिलकर मिठास और स्वाद उत्पन्न करते हैं और संगठित रहने का संदेश देते हैं इसी प्रकार महिलाओं को भी संगठित रहकर अपने साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया साथ ही तिल में विभिन्न प्रकार के प्रोटीन और पोषक तत्व होते हैं जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है एवं शारीरिक विकास के लिए बहुत अच्छा माना जाता है तथा गुड से हमें आयरन प्राप्त होता है जो एनीमियाऔर खून की कमी से बचाता है।
आजीविका मिशन द्वारा 13 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रमों में 13जनवरी को विषम परिस्थितियों में रहकर जो महिलाएं संघर्ष करते हुए आगे बढ़ी है और अपने आप को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल किया है उन्होंने अपनी गाथा लखपति दीदी संवाद के माध्यम से अपने अपने संकुल स्तरीय संगठनों में आयोजित बैठकों में सुनाई आज 14 जनवरी को विशेष पतंग महोत्सव एवं तिल गुड बैठकों का आयोजन जिले के समस्त विकासखंडों किया गया तथा 15 जनवरी को सातों विकास खंड में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु चिकित्सा विभाग के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रो पर किया जाएगा जिसमें विकासखंड नर्मदापुरम का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर डोलरिया के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में किया जायेगा जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच करा सकेंगी आज के कार्यक्रम में राज्य कार्यालय भोपाल से श्री सनी सिंह जिला कार्यालय से आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक रोजगार एवं कौशल उन्नयन श्रीमती अर्चना शुक्ला रूसिया विकासखंड नर्मदापुरम से विकासखंड प्रबंधक दुर्गेश ठाकुर सहायक विकासखंड प्रबंधक श्री राजन केरकेट्टा श्रीमती कविता पाठक श्रीमती नीरज सिंह परिहार,हिमांशु पवार ,पवन मानकर एवं स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने एवं आर सेटी मे रोजगार मूलक प्रशिक्षण ले रही ग्रामीण युवतियों ने प्रतिभाग किया।

