नर्मदापुरम्मां/ नर्मदा प्रकटोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार अलसुबह से दोपहर तक नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा समूचे नगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता संबंधी जानकारी ली और स्वच्छता अभियान को तेजगति से चलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपयंत्रीद्वय दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी, सुपरवाईजर, पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर आदि उपस्थित थे।
सुबह देखी सफाई व्यवस्था
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा अलसुबह इंदिरा चौक पर चल रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने तेजगति से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्वच्छता अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
बिजली कार्यालय के पास नाली हो गई थी चौक
बिजली कार्यालय के पास नाली चौक होने की सूचना पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले वहां पहुंची और नगरपालिका की स्वच्छता टीम को नाली सफाई के तत्काल निर्देश देकर समस्या का समाधान कराया।
-बस स्टेंड पुराना आरटीओ आफिस गाड़ियों का निरीक्षण
नपाध्यक्ष और सीएमओ द्वारा बस स्टेंड के पास स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने नगरपालिका के समूचे वाहनों का निरीक्षण किया तथा वाहनों की जानकारी ली। जो खराब वाहन हैं उनकी तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
भोपाल तिराहा का अवलोकन किया
लाल पत्थर से निर्मित हो रहे भोपाल तिराहे का आज नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा अवलोकन किया गया। साथ ही कार्य को तेजगति से गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। ध्यान रहे कि भोपाल तिराहे पर दु्रतगति से कार्य चल रहा है। मंगलवार को देर शाम तक भोपाल तिराहे पर लगी डीपी, खंबे सब हटा दिए गए हैं।
अन्य स्थानों पर किया निरीक्षण
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा नगरपालिका की टीम के साथ ही वार्ड नंबर 04 में स्थित श्रीरामलीला मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां व्यवस्था सुदृढ़ करने और मैदान की साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए। मंगल भवन का भी निरीक्षण किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

