नर्मदापुरम /ग्राम कुलामड़ी नर्मदापुरम में चल रही साप्ताहिक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के चतुर्थ दिवस में भगवती पार्वती मैया का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया इसके साथ ही भक्तों ने माता भगवती की जन्मोत्सव पर नृत्य किया एवं माता भगवती को टीका लगाकर माता भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया । साथ ही परम पूज्य व्यास पंडित श्री हरीश पुरी जी महाराज द्वारा भगवती के शक्तिपीठों का वर्णन एवं उनकी मानसिक यात्रा कराई गई और पूज्य महाराज जी ने बताया की भगवती शक्ति के बिना किसी की भी सत्ता नहीं है शक्ति के बिना समस्त जीव शक्तिहीन हैं।सभी का पालन पोषण करने की जो शक्ति है वह मां भगवती ही है इसलिए हमें शक्ति की आराधना करना चाहिए। कथा आयोजन करता हरिकिशन यादव जी राकेश यादव जी एवं अतुल यादव द्वारा मां भगवती पार्वती का पूजन किया गया साथ ही सैकड़ो की संख्या में लोगों ने माता भगवती का पूजन किया।

