नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में आज नगरपालिका नीतू महेंद्र यादव और सभापति पार्षद निर्मला हंस राय एवं प्रेमा पंकज पांडये उपस्थित रहीं। इस दौरान समस्या लेकर आए नागरिकों को गंभीरता से सुना तथा तत्काल मोबाइल लगाकर समस्याओं का समाधान कराया गया।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नपा में जनसुनवाई की जा रही है। आज विभिन्न प्रकार की समस्याएं आर्इं जिनका नपाध्यक्ष और सभापतिगणों द्वारा समाधान किया गया।
कोरीघाट क्षेत्र से महिलाएं जनसुनवाई में पहुंची और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि वहां पर एक अवैध रूप से टप रखा हुआ है जहां आवारा युवा आकर खड़े होते हैं। मोहल्ले के लोग परेशान हैं। उक्त टप को हटाया जाए। नपाध्यक्ष ने तत्काल अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत को मोबाइल लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आधा दर्जन लोगों ने राशन कार्ड से अपना नाम समर्पित किया। साथ ही वार्ड 15 के नागरिकों द्वारा साफ सफाई व्यवस्था शिकायत की जिस पर तत्काल टीम को भेजा गया।

