नर्मदापुरम /नर्मदा जयंती के परम पावन अवसर पर निरंतर चोथे वर्ष माॅं ललिता आश्रम में होंगे 108 श्री मद् भागवत मूल पाठ*
108 ब्राह्मण देवताओं द्वारा 108 श्रीमद् भागवत महापुराण मूल पाठ माॅं ललिता आश्रम हाउसिंग बोर्ड में 25 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत अष्टोत्तरशत् के आयोजन के साथ होंगे मुख्य व्यास के रूप में ब्रह्मवेदामृत पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 श्री विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज रोहतक के मुखारविंद से भागवत कथा श्रोताओं को सुनाई जाएगी आश्रम के आचार्य पंडित अजय दुबे जी ने बताया कि 108 ब्राह्मण के द्वारा 108 श्रीमद् भागवत का मूल पाठ विद्वान ब्राह्मण देवता वृंदावन से पधार कर करेंगे हमारे नगर के एवं प्रदेश के अनेक जिलों से देश के कई प्रांतों से 108 यजमान सहपरिवार पूजन में सम्मिलित होंगे यजमान परिवार के कल्याण के साथ ही पर्यावरण की शुद्धि के लिए जनकल्याण की भावना के साथ वैदिक परंपरा से नित्य आश्रम में पूजन पाठ हवन ब्राह्मण भोजन संतों का आशीर्वचन होगा प्रथम दिवस 25 जनवरी को विवेकानंद घाट पर माॅं नर्मदा जी का प्रातः 9:00 बजे पूजन करके कलश यात्रा विवेकानंद घाट से माॅं ललिता आश्रम जाएगी
सभी धर्म प्रेमी कथा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करें
