नर्मदापुरम्न/गरपालिका में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, नपा के उपयंत्री एवं पार्षद सभापतिगण और नगरपालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। नगरपालिका में झंडा वंदन करने के बाद नपाध्यक्ष श्रीमती यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकार श्रीमती पटले द्वारा जिला अस्पताल के सामने स्थित गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई।

