नर्मदापुरम/ स्थानीय जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सभागृह में होशंगाबाद विधान सभा के विधायक एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा जी के द्वारा विधान सभा अंतर्गत शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा विभाग प्रमुखों के साथ की । बैठक में सभी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई ज्ञातव्य हो कि हर तीन माह में विधायक डॉ शर्मा के द्वारा सभी विभागों की विभाग प्रमुखों के सांथ समीक्षा की जाति है जिससे कि शासन के द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढ़ग से हो सके इसी तारतम्य में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में डॉ शर्मा के द्वारा दिये गये निर्देशों में गृह विज्ञान महाविद्यालय के पीछे की पिचिन निर्माण कार्य के बारे में समीक्षा की गई जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि कार्य एक माह में पूर्ण हो जायेगा । आपने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि क्षतिग्रस्त शालाओं की जानकारी लेकर एक माह में उन्हें तोड़े जाने के की कार्यवाही करें एवं 50 से कम संख्या वाले हाई स्कूल एवं 20 से कम दर्ज संख्या वाले मिडिल स्कूल को मर्ज करने के निर्देश दिये, जन जीवन मिशन अंतर्गत अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश एवं बंद लन जल योजनाओं को प्रारंभ करने के निर्देश दिये , जय स्तंभ चौक क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अतिक्रमण क्षेत्र का सीमांकन में दिये गये नोटिस पर चर्चा की गई , विभिन क्षेत्र में लग रही सब्जी मंडियों के युक्तियुक्त करण पर चर्चा की गई, नजूल के पट्टों पर चर्चा की गई जिसमें इस कार्य को शीर्घ पूर्ण करेन के निर्देश दिये, आपने पुलिस विभाग से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बिक रही अवैद्य शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिये साथ ही एक सूची भी उपलब्ध कराई जहां अवैद्य शराब का कारोबार किया जा रहा है। शहर में हो रहे अतिक्रमण पर चर्चा की गई जिसमें कि रोड पर लग रही दुकानों एवं ठेलों के कारण हो रहे आवागमन को दूर करने के लिये अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये जिससे कि आम जनता को आवागमन में दिक्कत नहीं हो । इसके साथ ही सभी विभागों के विभाग प्रमुखों के सांथ शासन की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई । बैठक् में जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेन्द्र यादव एसडीएम जय सोलंकी, सिटी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह, डीएसपी ट्राफिक संतोष मिश्रा, सीईओ रंजीत ताराम, सीएमओ हेमेश्वरी पटले, तहसीलदार ग्रामीण दिव्यांशु नामदेव, तहसीलदार शहरी सरिता मालवीय सहित सभी विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

