नर्मदापुरम / सोहागपुर परियोजना के अंतर्गत ग्राम ढाबा ग्राम पंचायत मंगरिया में आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए भर्ती हेतु विज्ञप्ति निकली थी।
लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने ग्राम ढाबा में विज्ञप्ति का प्रचार प्रसार ना करते हुए व्यक्तिगत लाभ लेने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गौरी उईके द्वारा अपनी बेटी और बहू का फॉर्म भरवा कर लोगों को लाभ से वंचित रखा। गुस्सा में आए ग्राम वासियों ने कलेक्टर जिला कार्यक्रम अधिकारी परियोजना अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी के नाम जनसुनवाई में आवेदन देकर भर्ती प्रक्रिया ग्राम ढाबा की निरस्त करवाने की मांग की गई। आवेदन कर्ताओ में गांव के करीब 50 महिला पुरुषों ने हस्ताक्षर कर ग्राम ढाबा की आंगनवाड़ी सहायिका के पद की विज्ञप्ति को निरस्त कर फिर से विज्ञप्ति निकाल कर प्रचार प्रसार करने की मांग की गई।
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

