नर्मदापुरम lआज जिला भाजपा कार्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक–2025 (VB–G RAM G) की जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय सांसद माननीय दर्शन सिंह चौधरी जी ने संबोधित करते हुए इस संशोधित बहुउद्देशीय बिल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे किसान व मजदूर हितैसी एवं विकसित भारत के संकल्प का मॉडल बताया इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर योजना के उद्देश्यों, प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण रोजगार सृजन पर विस्तृत चर्चा की।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प,केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के किसान एवं ग्रामीण उत्थान के विज़न तथा मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में यह मिशन एक सशक्त पहल है।ग्रामीण भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना ही इस मिशन का मूल लक्ष्य है। माननीय सांसद जी ने इस बिल के उद्देश्य एवं उपयोगिता को गांव-गांव चौपाल चौपाल तक पहुंचने का उपस्थित कार्यकर्ताओं से आवाहन किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉक्टर सीताशरन शर्मा जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला जी सहित पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री भरत सिंह राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल सहित सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चे प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

पत्रकार कुणाल पासवान
मो-7581988260

