नर्मदापुरम /पंडित रामलाल शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संतोष व्यास सर ,विशिष्ट अतिथि श्री संजय गार्गव सर, विद्यालय के संचालक श्री अरुण शर्मा ,प्राचार्य सुधीर मिश्रा, श्रीमती निशा चौबे एवं श्री रविशंकर मिश्रा उपस्थित थे। अतिथियों ने सरस्वती पूजन कर एवं फूलमाला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं स्वागत नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा विदाई गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। सभी अतिथियों ने 12वीं के विद्यार्थियों को उपहार एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्य अतिथि श्री संतोष व्यास सर ने अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री संजय गार्गव सर ने आगामी परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई । कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी वैष्णवी राय ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

