नर्मदापुरम: न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राम किशोर सिंह भदोरिया, प्रांतीय संयोजक ओ पी एस राजपूत एवं उप प्रांतीय अध्यक्ष अनामिका वर्मा की अनुशंसा पर अनुरागिनी सरयाम एल एच व्ही सिवनी मालवा को सर्वसम्मति से जिला नर्मदा पुरम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । इस अवसर पर अनुरागिनी सरयाम को उप प्रांतीय अध्यक्ष अनामिका वर्मा द्वारा जिला अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अनामिका वर्मा द्वारा जिला अध्यक्ष को संघ की रीति नीति एवं दायित्वों से अवगत कराया गया एवं विभाग के निम्न केडर ANM, MPW, LHV, MPS, BEE ,MI आदि के सहयोगात्मक कार्य करने एवं समस्याओं के निराकरण करने की जिम्मेदारी समझाई गई । इस मौके पर गणमान्य पार्षद कंचन सेठी चौकसे, दीपिका राठौर, संध्या कुशराम की गरिमामय उपस्थिति रही। जिला अध्यक्ष अनुरागिनी सरयाम की नियुक्ति पर विभाग से सुषमा रघुवंशी, सुखवंती उईके , रेवा ठाकुर, पूजा चौरे, आरती राजपूत, सुरेखा मेहरा, छाया गोलकुंडे, शारदा तिवारी, रेखा डमडोरिया, सुरेखा आठनेर, स्वर्णिमा गौर, सविता अहिरवार, ज्योति पटेल, बीना उईके, सुनीता उईके, सरोज पाल, नीतू शर्मा, नीतू सरयाम, पुष्पा उईके, सविता धुर्वे, बानो दीदी, रेनू तमांग , प्रीति पटेल, अनीता के साथ सभी बहनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।


