माघ पूर्णिमा 01.02.2026: दिन रविवार कोप वित्र नदियों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, दान-पुण्य का विशेष महत्व
प्रयागराज/वाराणसी: आज देशभर में माघ पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। माघ मास के इस अंतिम दिन पर पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। विशेष रूप से संगम नगरी प्रयागराज और काशी के घाटों पर तड़के सुबह से ही ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं।
प्रमुख आकर्षण और धार्मिक मान्यताएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर स्वयं भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। आज के दिन किए गए कुछ कार्यों का फल अनंत गुना मिलता है:
गंगा स्नान: माना जाता है कि आज के दिन पवित्र नदी में डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
कल्पवास की पूर्णाहुति: प्रयागराज मेले में एक महीने से चल रहा कठिन ‘कल्पवास’ आज स्नान के साथ संपन्न हो रहा है।
अन्न और वस्त्र दान: आज के दिन तिल, गुड़, घी और कंबल दान करने का विशेष महत्व बताया गया है।

पत्रकार- कुणाल पासवान
मो -7581988260

