मुलताई। स्थानीय साईं कृपा विज्ञान महाविद्यालय में सोमवार प्राचार्य दिनेश कुमार बोड़खे के मार्गदर्शन में कमोडिटी डेरिवेटिव विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एनसीडीई एक्स के अंडर में पगडण्डी एजुसोल के ट्रेनर जीतेन्द्र धुंडे द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को कमोडिटी डेरिवेटिव विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कमोडिटी का इकोसिस्टम, कमोडिटी में ट्रेडिंग कैसे की जाती है, फ्यूचर ऑप्शन के बारे में भी विस्तार से बताया। छात्रों के प्रश्नो का समाधान भी सरल तरीके से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण नीलेश सिंह चौहान, मनिराम खपरिया, सुधा खपरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।


