वन्देमातरम् स्कूल मिसरोद मे वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
मिसरोद/नर्मदापुरम प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् नर्मदापुरम मे चयनित नवांकुर संस्था वीणा -पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था के द्वारा समस्त प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ मिलकर मिसरोध सेक्टर की बैठक संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने वन्देमातरम हायर सेकेंड्री स्कूल मिसरोद मे ली, बैठक मे ग्राम मे नशामुक्त भारत, स्वच्छ भारत अभियान,केंद्र व राज सरकर द्वारा संचालित सभी योजनाओं कि जानकारी दी गई। बैठक के पश्चात् विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया गया, वृक्षारोपण कार्यक्रम विशिष्ट अतिथिओं मे जनपद सदस्य मदन मोहन गुबरेले, उप सरपंच सुनील गौर्, वन्देमातरम् स्कूल संचालक तेजराम गौर रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे मप्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखना है तो अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण, ग्राम मे साफ सफाई के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गौर द्वारा नशा न् करने कि शपथ दिलवाई गई। वीणा -पाणि संस्था के अध्यक्ष आनंद नामदेव ने समस्त ग्राम प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से वृक्षारोपण, नशा मुक्त भारत अभियान, जल संरक्षण, ग्राम में साफ सफाई के लिए जागरूक करना अन्य कई सामाजिक कार्य किये जाना तय किये। मिसरोद सहसेक्टर प्रभारी राजेश गौर ने कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त । ग्रामों की प्रस्फुटन समितियों में ग्राम मिसरोद से मनोज गौर, मुकेश गौर, श्रीमती मीना गौर, रोज़डा से टीकाराम गौर, अभिलाषा नानपा से ओम प्रकाश गौर, शीतल गौर, श्रीमति मीना, मोनिका गौर, ग्राम शेल से प्रवीण गौर, ग्राम केन्द्राखेडी से विपिन रघुवंशी, वरुण रघुवंशी, निर्मल ग्राम शेल से प्रवीण गौर, ओम प्रकाश गौर, श्रीमती मीनू सिकरवार, प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्यों कि गरिमामय उपस्थिति मे यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
