टीकमगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत एवं जनकेन्द्रित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और रात्रिकालीन निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं गुंडा, निगरानीशुदा एवं सजायाफ्ता आरोपियों का नियमित सत्यापन कर उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है।
पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित इंटीग्रेटेड लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों एवं पेट्रोलिंग वाहनों की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो रही है।
सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए “थाना संवाद” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा कि टीकमगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास बनाए रखने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

