टीकमगढ़। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिला आयुष विभाग के प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार की उपस्थिति में जिले के सभी 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग दिवस के पूर्व अभ्यास एवं जनजागरूकता हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में उपवन पार्क में योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन योग शिविर लगाकर आमजन को योगाभ्यास कराया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
78 वर्षीय बुजुर्ग बने योग के प्रेरणास्रोत
योग शिविर में शामिल 78 वर्षीय गुलशन कुमार निरंकारी ने बताया कि पहले उन्हें उठने-बैठने में काफी दिक्कत होती थी, लेकिन नियमित योग अभ्यास से अब वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और सहज रूप से खड़े होकर योग कर पा रहे हैं। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा की भी दी जा रही जानकारी
शिविर के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बंशी लाल अहिरवार, डॉ. सत्येंद्र गुप्ता तथा होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र जैन द्वारा लोगों को आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से असाध्य रोगों के निदान, दैनिक दिनचर्या एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही है।
योग प्रशिक्षक मनोज कुमार खरे द्वारा नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन लगभग 35 से 45 लोग भाग लेकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
ये अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित
योग शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. बंशी लाल अहिरवार, डॉ. सीता साहू, डॉ. राजेश सूत्रकार, डॉ. अर्चना जैन, डॉ. शिखा खरे, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, शासकीय होम्योपैथिक औषधालय लार बुजुर्ग प्रभारी डॉ. आर.डी. अहिरवार सहित पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

