टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार तथा डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में गुरुवार, 4 जून 2026 को नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत विशेष नाली सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख स्थानों पर सफाई कार्य कराकर कचरे का तत्काल उठाव कराया गया।
नगर पालिका द्वारा जवाहर चौराहे पर जेसीबी मशीन की सहायता से नालियों की सफाई कराई गई। सफाई के बाद निकले कचरे को तुरंत हटवाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। वहीं महेंद्र सागर तालाब के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय की विशेष साफ-सफाई कराई गई।
इसके अलावा शिवम टॉकीज के पीछे स्थित गली में लगभग 150 मीटर लंबी नाली की सफाई कराकर कचरा हटवाया गया। वार्ड क्रमांक 25 के लक्कड़ खाना मोहल्ले में करीब 200 मीटर नाली की सफाई कराई गई। ढोंगा गल्ला मंडी रोड पर भी लगभग 200 मीटर क्षेत्र में नालियों की सफाई का कार्य किया गया।
शिव शक्ति कॉलोनी स्थित पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल के पीछे वाले नाले को जेसीबी मशीन से साफ कराकर वहां से निकले कचरे का तत्काल उठाव कराया गया। नगर पालिका द्वारा अन्य वार्डों में भी नालियों की सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

