टीकमगढ़ । राधा रमन तीर्थ परिवार हरियाणा एवं काशी की गुरुकुल परंपरा के पोशाक काशी के विद्वानों द्वारा संस्कृत व्याकरण के उद्भट विद्वान डॉ विकास शास्त्री हीरू महाराज को काशी में सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र शाल श्रीफल एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया ज्ञात हो कि डॉक्टर विकास शास्त्री विगत 25 सालों से गुरुकुल परंपरा का निर्वहन करते हुए संस्कृत जगत में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए बड़ी लगन के साथ अपना अमूल्य समय देकर विद्यार्थियों को संस्कृत व्याकरण ज्योतिष कर्मकांड एवं वैदिक मंत्रों की शिक्षा के साथ-साथ संस्कृत में भाषण करना सिखा रहे हैं इन्होंने काशी में रहकर 16 साल बड़ी लगन और निष्ठा के साथ शिक्षा कल्प व्याकरण निरुक्त ज्योतिष छंद आदि शास्त्रों का विधिवत अध्ययन कर समाज में सभी वर्गों के विद्यार्थियों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान कर रहे हैं उनकी सेवाओं के लिए विगत दो वर्ष पहले डॉक्टर विकास शास्त्री को लखनऊ संस्कृत अकादमी ने भी वेद पंडित पुरस्कार से पुरस्कृत किया था इसी क्रम में काशी के पातालपुरी मठ के महंत जगतगुरु देवाचार्य श्री बालक दास जी महाराज की अध्यक्षता में राधा रमन तीर्थ परिवार के अध्यक्ष ब्राह्मण कुल भूषण आदरणीय श्री पंडित भगवती प्रसाद शुक्ल ने डॉक्टर विकास शास्त्री हीरू महाराज को उनकी संस्कृत सेवा के लिए विविधशास्त्र विशारद श्रीमद् भागवत महापुराण के मर्मज्ञ संस्कृत जगत के गौरव प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया है काशी की विद्वानों में खुशी का माहौल है और गृह जनपद जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के सभी आत्मीय मित्रों ने उनको बधाइयां संप्रेषित की हैं बधाई देने वालों में सर्वश्री मनोज पांडे नागरिक बैंक, श्री कृष्ण पाल सिंह परमार गुड्डू राजा, श्री अवधेश प्रताप सिंह परमार, डॉ अरविंद सिंह मुन्ना अधिवक्ता, श्री अरविंद सिंह सेंगर ,वरिष्ठ पत्रकार श्री
गोविंददास विश्वकर्मा, शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी श्री श्रीराम कठिल, श्री प्रशांत खरे, मनोज उपाध्याय ,श्री बृज किशोर तिवारी ,चंद्र किशोर तिवारी, अनिल शास्त्री, आशीष तिवारी चीनी, श्री रज्जाक अली शाह आदि सहित अनेक इष्ट मित्रों, संबंधी जनो ने डॉ विकास शास्त्री हीरु महाराज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर विकास शास्त्री हीरु महाराज नगर टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 06 हरिदास मंदिर के समीप के निवासी हैं जिन्होंने मेहनत और लगन से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है जहां आज उन्हें जगह-जगह सम्मानित किया जा रहा है इसको लेकर टीकमगढ़ नगर सहित जिले के लोग उनकी इन उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी करते हैं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

