टीकमगढ़। जिले में जमीनों के विवाद और जमीनों के विवादों को सुलझाने के नाम पर जितने भी अभियान और शिविर लगाकर शासन,प्रशासन द्वारा जो भी पहल की जा रही है उसका असर धरातल पर शून्य दिखाई देता है क्योंकि आजकल जिले में लगातार जमीनी विवादों में खूनी संघर्ष और लोगों की हत्याएं देखने और सुनने को मिल रही है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासन जिला प्रशासन इस और कितना सजग है और किस तरीके की कार्यवाही की जा रही है यह तो सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है अगर जमीनों के विवादित प्रकरण सही समय से और सही तरीके से लोगों के निराकृत हो जाए और उन पर पैंनी नजर कर उन्हें प्राथमिकता से सुलझाया जाए तो शायद ऐसे मामले देखने को नहीं मिलेंगे लेकिन इस और जितने भी अभियान शिविर और कार्य प्रणाली शासन , जिला प्रशासन द्वारा जमीनों के विवादों को सुलझाने में की जा रही है वह शायद केवल दिखावा साबित हो रही है जमीनी विवादों की असली जड़ होती है एक दूसरे को अपनी जमीनों की सही पहचान ना होना,नामांतरण ना होना, आपसी बंटवारा ,सरकारी बटवारा सीमांकन सही तरीके से ना होना और भी कई अन्य कारण है जिसके चलते लगातार जिले में जमीनी विवाद पनपते हैं और इन विवादों में लोगों की जांने जा रही है एक ऐसा ही मामला जमीनी विवाद को लेकर दिगोडा़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछौड़ा,रामनगर में फिर हुआ है जहां शनिवार,रविवार की दरम्यानी रात रामनगर गांव में एक बुजुर्ग दंपति की अज्ञात लोगों ने उस वक्त कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से मार-मार कर हत्या कर दी जब वह अपने हार खेत पर रात्रि के दौरान रुके हुए थे और सो रहे थे बताया गया कि हमलावरों ने जब तक उनके साथ मारपीट कि जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई सुबह जब लोगों ने इन बुजुर्ग दंपति के शव देखे तब गांव क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग देखकर दंग रह गए जब भीड़ एकत्रित हुई तब लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपति के शव अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी बताया गया कि यह बुजुर्ग दंपत्ति बंछोंडा़ गांव के निवासी थे और अपने हार खेत रामनगर में थे उस वक्त यह घटना हुई है। प्रथम दृष्टया यह विवाद जमीन का बताया जा रहा है लेकिन पुलिस इस मामले की बारीकी से छांनबींन में लगी हुई है जहां बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में बुजुर्ग दंपति की जान चली गई जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय किसान चैनू घोष और उनकी पत्नी पाना बाई घोष उम्र 63 वर्ष की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की है जहां पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुट गई है और कार्यवाही की जा रही है हालाकि इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग दहशत में भी हैं जहां पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ इस मामले की कार्यवाही में जुटा हुआ है और मामले के तह तक जाने का पूरा प्रयास कर रहा है।

