भौंरा :- लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के बस स्टैंड के पास मेन रोड पर अलाव की व्यवस्था रविवार को शुरू की है। नगर में अलाव जलाने का कार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव की अगुवाई में की गई। इस दिन नगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी गिरावट हुई है। लोगों का रात में घरों से निकलना मुश्किल हो गया। नगर में बाहर से आए यात्री ,गरीब और नि:सहाय लोगों और वैसे लोग जिन्हें ठंड से बचने के लिए प्रयाप्त गर्म कपड़े नहीं हैं। वैसे लोगों के लिए अलाव ही एक मात्र सहारा है। इसको देखते हुए नगर के बस स्टैंड के पास मेन रोड पर अलाव जलाया गया है।

