टीकमगढ़ । जनपद जतारा एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन ने 17 सितंबर 2026 गुरुवार के दिन की शुरुआत श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक, पूजन एवं पाठ के साथ की। इसके पश्चात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर अपने खेत पर सहयोगी भाइयों के साथ फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान कुल 11 फलदार पौधे लगाए गए।
पौधारोपण के बाद पौधों को पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ी, क्योंकि खेत की जमीन से प्राकृतिक रूप से पानी उपलब्ध हो रहा था। श्री जैन ने बताया कि इन पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी तथा इनके संरक्षण के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
इसके बाद पुष्पेंद्र जैन ने ग्राम में अस्वस्थ्य चल रहे लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने श्री राम यादव, जिनकी एंजियोप्लास्टी हुई है, का स्वास्थ्य जाना। वहीं रामफल अहिरवार, जो दिल्ली में मजदूरी के दौरान सिर पर पत्थर गिरने से घायल होकर अस्वस्थ्य हैं, से भी मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। इसके अलावा श्री दास बेल, जो पैरालिसिस के कारण अस्वस्थ्य हैं, से भी मुलाकात की। उन्होंने तीनों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना की। शाम को 07 बजे गांधी चबूतरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित किए गए तथा कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया ।कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल रहा और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, धार्मिक आयोजन एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

