1 दिसंबर से शुरू होगा ग्राम कुंडी में बाबा मेघनाथ का मेला
बैलगाड़ी दौड प्रतियोगिता एवं कबड्डी प्रतियोगिता का होगा आयोजन
शाहपुर/भौरा :- ब्लाक की ग्राम पंचायत कुंडी में मेघनाथ मेले का आयोजन 1 दिसंबर से शुरू होगा जो 4 दिसंबर रविवार तक चार दिन चलेगा। जिसमें बैलगाड़ी दौड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 1 दिसंबर गुरुवार से 3 दिसंबर शनिवार तक प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समिति की ओर से आकर्षण पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 6 हजार के साथ ही अन्य 15 पुरस्कार दिए जाएंगे। वही 3 दिसंबर शनिवार को एकदिवसीय डे नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसका प्रथम पुरस्कार 15 हजार एक सौ एक, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार, तिथि पुरस्कार 7 हजार , चतुर्थ पुरस्कार 5 हजार के साथ ही बेस्ट रेडर, बेस्ट ऑलराउंडर, बेस्ट कैचर को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
समिति की ओर से मेले को लेकर तैयारियां जोरों से जारी है। कहा जाता है कि रावण पुत्र मेघनाद की आराध्य देवी मां निकुम्बला आदिवासियों की भी आराध्य देवी हैं। इस मेले में लोग पूजन-अर्चन कर अपनी मन्नतें मानेंगे।

