भोपाल। भाजपा अजा मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रादेशिक कामकाजी बैठक आज प्रदेश भाजपा कार्यालय,भोपाल में सम्पन्न हुई।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठक श्री वी. सतीश जी,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी,मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व मध्यप्रदेश अजा मोर्चा के प्रभारी डॉ. भोलासिंह जी,प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव जी के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुई ।
इस बैठक का सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तत्पश्चात मोर्चा के बस्ती सम्पर्क अभियान व वर्तमान में चल रहे संविधान गौरव अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य जी व राष्ट्रीय महामन्त्री भोला सिंह जी द्वारा की गई।
माननीय वी. सतीश जी द्वारा मोर्चा के बाहुल्य वाली सीटों पर फोकस करने व अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की महती योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इस विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष राजोरिया,भगवान परमार, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री हरिकेश ढाकरे ओर सोशल मीडिया नर्मदापुरम के नितिन खातरकर के उपस्थित थे।

