नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संकल्प जैन का हुआ नगर में भव्य स्वागत
टीकमगढ़। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संकल्प जैन का टीकमगढ़ नगर मे प्रथम आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ, जिसमें खिरिया नाका, कुंडेश्वर, ताल दरवाजा, पपौरा चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा ,गांधी चौराहा, सिंधी धर्मशाला तिराहा सहित जगह-जगह नवनियुक्त भाजपा युवा जिला मोर्चा अध्यक्ष संकल्प उज्जैन का स्वागत किया गया जहां युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं भाजपाई मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष संकल्प जैन को बनाया गया है जब संकल्प जैन का 23 जुलाई 2026 गुरुवार को नगर में प्रथम आगमन हुआ उस समय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं भाजपाइयों ने श्री जैन का जगह जगह जोरदार स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

