संवाददाता प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट मिसरोद//प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना – विशेष शिविर B-PACS मर्यादित, मिसरोद आज B-PACS मिसरोद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसान भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी फसलों का बीमा कराया।
इस शिविर को सफल बनाने में कृषि विभाग, फसल बीमा टीम एवं समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
विशेष रूप से उपस्थित रहे:
श्री पंकज दुबे – कृषि विस्तार अधिकारी
श्री नीरज सोलंकी – PMFBY कोऑर्डिनेटर
श्री अर्जुन पटेल – PMFBY कोऑर्डिनेटर
ग्राम पटवारी, मिसरोद
समिति प्रबंधक, B-PACS मिसरोद
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं समिति स्टाफ
इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। इनके सतत प्रयास किसानों के हितों की रक्षा और कृषि को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सभी किसान भाइयों से विनम्र आग्रह है कि समय पर अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसल बीमा आपके परिवार और आपकी मे
