टीकमगढ़। बारिश के मौसम में नगर की कुछेक सड़कों पर इस कदर गड्ढे हो गए हैं कि यह गड्ढा बारिश के मौसम में लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं झिरकी बगिया मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा वाली सड़क पर एवं मुख्य अंबेडकर तिराहा पर सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है वही जब बारिश के मौसम में इनमें पानी भर जाता है तब लोगों को यह गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं और लोग उसी में जाकर गिर जाते हैं जहां यह गड्ढे हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग को इस और अति शीघ्र कार्यवाही कर ऐसे गढडों को तुरंत ठीक कराना चाहिए जिससे कि वारिस के मौसम में कोई दुर्घटना ना हो और वाहनों की आवाजाही के लिए यह सुविधाजनक हो सकें।

