टीकमगढ़। संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जहां जनसुनवाई मंगलवार को की जाती है उस कक्षा के बाजू में एक जीप कई वर्षों से वहां रखी हुई है जो लाखों रुपए की कीमत की है जिसमें जंग लग-लग कर यह वाहन वहां गल रहा है इस वाहन पर मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ है जबकि इस वाहन की किसी को कोई परवाह नहीं है यह वाहन जंग खा रहा है और वही नष्ट हो रहा है जिला प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए और इस तरह की शासन की बर्बादी को रोकने का प्रयास करना चाहिए जबकि यह लाखों रुपए की कीमत का वाहन वहां खडा़ जंग लगकर नष्ट हो रहा है।

