रिपोर्टर- ऋषि उमंग विश्वकर्मा
दमोह/पटेरा -: ग्राम धनगुवां में श्री गणेश स्व सहायता समूह पटेरिया, धनगुवां के द्वारा धान उपार्जन केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जिसका आज 1 दिसम्बर को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में श्री गणेश स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती रोशनी राय पटेरिया एवं समूह की अन्य महिलाएँ सम्मिलित रही और किसान मौजूद रहे।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 16 जनवरी 2023 तक किया जायेगा।
उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
विक्रय की गई धान की राशि का भुगतान पंजीकृत किसानों के आधार पर लिंक खातों में किया जाएगा।
सभी किसान भाइयों से कहा गया है कि खरीदी केन्द्रों पर लाई जाने वाली धान मानक स्तर की साफ-सुथरी हो तथा विक्रय के समय किसान स्वयं उपस्थित होकर अपना पंजीयन मोबाइल नम्बर एवं आवश्यक दस्तावेज खरीदी केन्द्र पर उपलब्ध करायें।

