शाहपुर : नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक ने लमटी बजरंग पर भेंट की व्हीलचेयर। नगर परिषद के अध्यक्ष रोहित विक्की नायक द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष में लम्टी बजरंग मंदिर पर व्हीलचेयर भेंट दी ! लम्टी बजरंग मंदिर के पुजारी पंडित अजय परसाई ने बताया कि लंबी बजरंग मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है जिसमें लकवा लगे हुए मरीज आते थे जिन्हें परिक्रमा करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिसको देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष में लंबी बजरंग मंदिर पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है। व्हीलचेयर भेंट करने में नगर परिषद अध्यक्ष के साथ पार्षद कविता बारस्कर, कमलेश प्रजापति, रवि बारस्कर, ललित बारस्कर, आशीष शुक्ल, वीरेंदर मांजी सहित अन्य लोग उपस्थित हैं!

