शाहपुर में रविवार को ग्राम कुण्डी में टंटया भील बलिदान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद बैतुल के जिला संगठन मंत्री श्याम ठाकरे ने बताया की टंट्या मामा खंडवा जिले के पंधाना में जन्मे थे।उन्होंने देश को आजाद करने में पूरा जीवन समर्पित किया। और बताया, कि धोखे से अंग्रेज अफसरों ने उन्हें पकड़कर पातालपानी जबलपुर में फांसी दी थी। इसलिए इस दिवस को उनके बलिदान दिवस के रूप में मना कर याद किया जाता है। इसी समय जनजाति सुरक्षा मंच मध्य भारत विकासखंड शाहपुर के संयोजक मनीष कुमरे ने भी अपने सुविचार व्यक्त किए। और सभी ने सर्वप्रथम फूल माला और पुष्पों से उनका पूजन अर्चना किया। और इसी समय ग्राम के सरपंच वीरेंद्र सिंह उईके, शिवशंकर धुर्वे भाजपा बूथ अध्यक्ष, आनंदसिंह उइके,मलखान सिंह उईके मुनिराज उइके, अमर धुर्वे, दलप ध्रुवे, टन्टु ठाकुर आदि उपस्थित रहे। और बलिदान दिवस को मनाया गया।

